News18 India

SBI का खास सेविंग अकाउंट यहां मिलेगा FD जितना ब्याज और ये सुविधाएं

SBI ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के अकाउंट खोलने की सुविधा देता है. आइए आपको बताते हैं SBI के खास अकाउंट के बारे में जहां आपको अच्छा इंटेरेस मिल सकता है.

SBI का खास सेविंग अकाउंट यहां मिलेगा FD जितना ब्याज और ये सुविधाएं
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) काफी लोगों को पसंदीदा बैंक है. SBI ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के  अकाउंट खोलने की सुविधा देता है. आज हम आपको SBI के एक खास अकाउंट के बारे में बता रहे हैं जिसमें पैसों की बचत के साथ ही उसे बढ़ाने का विकल्प मिलता है. SBI का सेविंग्स प्लस अकाउंट (SBI Savings Plus Account) भी उन्हीं अकाउंट्स में से एक है, जो कि मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट (MOD) से लिंक होते हैं. इसमें सरप्लस अमाउंट एक तय सीमा से अधिक होने पर खुद-ब-खुद फिक्सड डिपॉजिट (FD) में ट्रांसफर हो जाता है. आइए जानते हैं एसबीआई सेविंग्स प्लस अकाउंट की खासियत..


कौन खोल सकता है अकाउंट
SBI के सेविंग्स प्लस अकाउंट को कोई भी व्यक्ति खोल सकता है जो कि बैंक में सेविंग अकाउंट खोलने के योग्य है. इस अकाउंट को सिंगल या फिर ज्वाइंट रूप से संचालित किया जा सकता है.

कितना रख सकते है मिनिमम बैलेंस 
इस अकाउंट में मंथली एवरेज बैलेंस (MAB) रखना अनिवार्य है. मेट्रो में 3000 रुपये, अर्बन एरिया में 3000 रुपये, सेमी-अर्बन एरिया में 2000 रुपये और रुरल क्षेत्रों में 1000 रुपये निर्धारित है. सेविंग प्लस अकाउंट में एसबीआई के बचत बैंक खाते के बराबर ही ब्याज मिलता है.



कितनी रकम होगी ट्रांसफर
सेविंग्स प्लस अकाउंट में 25,000 रुपये से ऊपर की राशि फिक्स्ड डिपॉजिट में ट्रांसफर हो जाती है जो कि न्यूनतम 10,000 रुपये होती है और ये 1000 रुपये के मल्टीपल में होती है. इसका मतलब यह हुआ कि मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट अकाउंट में ट्रांसफर के लिए न्यूनतम थ्रेसहोल्ड लिमिट 35,000 रुपये की है.

मिलती है ये सुविधा
सेविंग बैंक अकाउंट होल्डर्स को दी जाने वाली हर सेवा जैसे कि एटीएम कार्ड, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एसएमएस अलर्ट जैसी सुविधाएं भी एसबीआई के सेविंग प्लस अकाउंट में उपलब्ध होती हैं. वहीं मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट्स पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध होती है.

Copyright © 2018 NEWS18.com — All rights reserved. NETWORK 18 SITESVisit Mobile Site


Comments

Popular Posts